HighLights
- शम्मी कपूर से मुलाकात पड़ी थी धर्मेंद्र को बहुत भारी
- 21 अक्टूबर को है अभिनेता शम्मी कपूर की बर्थ एनिवर्सरी
- शम्मी कपूर के सामने एक शब्द नहीं बोल पाए थे धर्मेंद्र
एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई। सिनेमा के पर्दे पर शम्मी कपूर के अभिनय और डांस के दर्शक दीवाने थे, तो उनकी दरियादिली और जिंदादिली के किस्से भी मशहूर थे। स्व. शम्मी कपूर की जन्मतिथि (21 अक्टूबर) के अवसर पर उनसे जुड़ी रोचक स्मृतियां साझा कर रहे हैं फिल्मकार राहुल रवेल...
शम्मी कपूर से पहली ही मुलाकात में बन गए थे उनके दीवाने
याहू...चाहे कोई मुझे जंगली कहे...फिल्म ‘जंगली’ के इस गाने में शम्मी कपूर का मस्त अंदाज आज भी दिलों में हलचल पैदा कर देता है। डांस ऐसा कि झूमने पर मजबूर कर दे तो वहीं रोमांटिक नायक से लेकर चरित्र भूमिकाओं तक में उन्होंने ऐसी छाप छोड़ी थी कि लगता मानो वे पात्र उनके लिए ही लिखे गए थे।
यह विडियो भी देखें
यह भी पढ़ें: छोटे पर्दे पर भी Shammi Kapoor ने दिखाया था अदाकारी का दम, पौराणिक शो में निभाया खास किरदार
शम्मी कपूर जी के साथ मैंने बतौर निर्देशक पहली बार फिल्म ‘बीवी ओ बीवी’ में काम किया था। उसके क्लाइमैक्स में एक चेज सीक्वेंस में उनकी झलक थी। गिमिक के लिए हमने उनका लोकप्रिय गाना चाहे मुझे कोई जंगली कहे... डाला था। बस दो दिन काम किया था, पर उन्होंने इतना प्रभावित किया कि जब ‘बेताब’ की कास्टिंग का वक्त आया तो मेरे जेहन में शम्मी जी का ही ख्याल आया।
